फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women are pressed bu hospital administration

प्रसूता को निजी अस्पताल भेजने की जांच शुरू

Tue, 28 Feb 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 28 Feb 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women are pressed bu hospital administration
जिला महिला अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala
जिला महिला अस्पताल में प्रसूता का ऑपरेशन करने के बाद हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल भेजने के मामले में शिकायत मिलने पर सोमवार को एसआईसी ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। उधर, रात से ही प्रसूता के घरवालों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। पीड़ित महिला के भाई ने डीएम से मुलाकात कर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से अवगत कराया है। डीएम ने मंगलवार को लिखित शिकायत के साथ उसे बुलाया है।
विज्ञापन


खजनी क्षेत्र के डांगीपार के रहने वाले अभिषेक पांडेय की पत्नी निधि को घरवालोें ने जिला महिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया था। डॉक्टर ने मरीज की हालत देखकर ऑपरेशन की सलाह दी और घरवालोें की रजामंदी के बाद ऑपरेशन कर दिया। बच्चे को जन्म देने के एक घंटे बाद ही प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। ड्यूटी कर रहे संविदा डॉक्टर ने घरवालों को निजी अस्पताल में जाने की सलाह दी थी और खुद ही एंबुलेंस बुलाकर मरीज को भेजा भी था।
विज्ञापन


आरोप है कि निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर 10 हजार रुपये भी लिए गए। वहीं, जब घरवाले दोबारा जिला अस्पताल लेकर मरीज को आए तो अस्पताल प्रशासन ने भर्ती करने से मना कर दिया। हंगामे के बाद महिला को भर्ती कराया गया। महिला के भाई ने इसकी लिखित शिकायत सीएमओ और एसआईसी से रविवार को की थी। एसआईसी ने सोमवार को मरीज के घरवालों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मरीज और घरवालों से मिलने गया था। उनकी तरफ से इलाज में लापरवाही की शिकायत मिली है। इसके बाद दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एके गुप्ता, एसआईसी जिला महिला अस्पताल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed