{"_id":"597b4eb54f1c1bbb538b49b0","slug":"woman-raped-by-woman-in-hostage-beaten-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के गढ़ में बंधक बनाकर महिला से रेप, विरोध करने पर जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के गढ़ में बंधक बनाकर महिला से रेप, विरोध करने पर जमकर पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Fri, 28 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल
गोरखपुर के मोहद्दीपुर में शुक्रवार की सुबह मनबढ़ युवक ने न सिर्फ महिला को घर में बंधकर बनाकर रेप किया बल्कि विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। हालांकि आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
हरपुरबुदहट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का पति विकलांग है। वह मोहद्दीपुर में किराए का कमरा लेकर रहती और चौका-बर्तन कर जीवन यापन करती है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब महिला घर लौट रही थी। इसी दौरान तरकुलही टोला में दरवाजे पर खड़ा अनिरुद्ध निषाद उसे अपने घर में उठा ले गया।
आरोप है कि बंधक बनाकर उसने महिला के साथ रेप किया। महिला के विरोध करने पर उसने बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने डायल 100 पर सूचना दे दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अनिरुद्ध मनबढ़ है और आए दिन महिलाओं से छींटाकशी करता है। इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।