फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman harassed by unknown man alleges police for not taking action

गोरखपुर: मजदूरी की रकम मांगने गई युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही पीड़िता

Tue, 17 Sep 2019 07:27 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 17 Sep 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Woman harassed by unknown man alleges police for not taking action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित रामपुर कारखाने में मजदूरी की रकम मांगने गई युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है, अलबत्ता हिरासत में लिए गए आरोपी को पुलिस ने थाने से बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। अब वह पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन


वहीं पीड़िता परिजनों के साथ थाने के चक्कर लगा-लगा कर परेशान है। मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित युवती ने गांव की एक महिला के खेत में मां-बाप के साथ रोपाई-निराई का काम किया था। रविवार दोपहर वह मजदूरी की रकम मांगने गई। इस दौरान खेत की मालकिन के घर में कोई नहीं था। 
विज्ञापन


मौके पाकर एक युवक घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो लोग जुट गए और उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। युवती की मां भी घटनास्थल पर पहुंची और 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। आरोप है कि सोमवार को पुलिस ने युवक को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। मंगलवार को फिर युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि अभी वह शहर से बाहर हैं। मामला संज्ञान में आया है। छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा। थाने से किसी को छोड़ने की बात सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed