{"_id":"5c62da50bdec224df422df1a","slug":"woman-caught-in-attempt-to-steal-chain-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन चोरी की कोशिश में पकड़ी गई महिला, जिला अस्पताल के दवा काउंटर के लाइन में लगी थी आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन चोरी की कोशिश में पकड़ी गई महिला, जिला अस्पताल के दवा काउंटर के लाइन में लगी थी आरोपी
Tue, 12 Feb 2019 08:08 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Feb 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लगी महिला के गले से चेन चोरी की कोशिश की गई। महिला कलावती कुशवाहा के सजगता से ना सिर्फ उसकी चेन बच गई बल्कि उस महिला को भी पकड़ लिया जिससे चोरी की कोशिश की थी। सूचना पर आई पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
फलमंडी के पास रहने वाली कलावती कुशवाहा थॉयराइड की जांच कराने जिला अस्पताल आई थी। जांच रिपोर्ट लेने के बाद वह डॉक्टर के पास पहुंची थी और फिर दवा लेने के लिए काउंटर की लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान एक महिला ने पीछे से चेन चोरी की कोशिश की थी।
कलावती को कुछ एहसास हुआ तो वह पीछे मुड़ी तो चेन टूटकर नीचे गिर गया। इस पर तुरंत ही उन्होंने पीछे खड़ी महिला को पकड़ लिया और एसआईसी के पास ले गई।
एसआईसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। हिरासत में ली गई महिला की पहचान नौसड़ की सीमा के रूप में हुई है।