फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   winter season in gorakhpur

अभी कुछ दिन और ठिठुराएगी ठंड, घटेगा रात का तापमान

Tue, 02 Feb 2016 01:04 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
winter season in gorakhpur
अभी कुछ दिन और ठंड ठिठुराने वाली है। न सिर्फ रात के तापमान में गिरावट आएगी बल्कि धूप भी मद्धम होगी। सुबह कोहरा भी छाया रहेगा। रात के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन


रविवार आधी रात के बाद जो कोहरा छाना शुरू हुआ वो सुबह तक कायम रहा। स्थिति यह रही कि सोमवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी हुई रही। रविवार रात को तो यह स्थिति थी कि कोहरे की वजह से गोरखपुर महोत्सव में मंच पर रचनाएं पेश कर रहे शायर नजर तक नहीं आ रहे थे। सोमवार को तकरीबन आठ बजे के बाद कोहरा कम होने के साथ तापमान बढ़कर 24 डिग्री पहुंच गया। लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आएं तो पार्क वगैरह में लोगों की अच्छी खासी मौजूदगी रही, लेकिन शाम होते-होते तापमान घटकर करीब नौ डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ शफीक अहमद के अनुसार रात के तापमान में अभी कुछ दिन और गिरावट रहेगी। तापमान में चार डिग्री तक कमी होने के आसार हैं। दिन में कोहरा छाया रहेगा। यह स्थिति सात-आठ फरवरी तक बनी रहेगी। सात या आठ फरवरी को तो लखनऊ में हल्की बारिश का भी अनुमान है। फिलहाल गोरखपुर में ऐसी स्थिति नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed