फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   winter season in gorakhpur

पारा लुढ़का, ठंड ने कंपाए हाड़

Sat, 23 Jan 2016 10:18 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
winter season in gorakhpur
इस सीजन के सर्दी के सारे रिकार्ड शनिवार को टूट गए। न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़ककर 2.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। चार दिनों बाद निकली धूप भी ठंड से राहत नहीं दे सकी। उधर, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अब सुबह कोहरा पड़ेगा और दिन में बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक पिछले दस सालों में शनिवार तीसरा सबसे ठंडा दिन था। वर्ष 2013 में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था और इसके बाद 12 जनवरी 2011 को भयंकर ठंड पड़ी थी जब पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कंपकंपाती ठंड से राहत पाने के लिए लोग घरों, दफ्तरों में अलाव का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन


बिजली की कटौती से सुविधा भरे घरों में हीटर, ब्लोअर भी बेकार हो गए हैं। वहीं लकड़ी का कोयला 35 से 40 रुपये प्रति किलो के रेट से बिक रहा है। मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद के मुताबिक रविवार से आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन गलन रहने से ठंड में कमी नहीं होगी। तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दस सालों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
वर्ष - तापमान
2006 - 4.3    
2007 - 5.2
2008 - 4.5
2009 - 4.2
2010 - 4.8
2011 - 2.3
2012 - 4.6
2013 - 1.0
2014 - 5.3
2015 - 3.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed