फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife want to slept with lover, hurted husband sucide

पत्नी का किसी और से अनैतिक संबंध होने के शक में युवक ने खुदकुशी की

Thu, 19 Sep 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
wife want to slept with lover, hurted husband sucide
पत्नी ने की प्रेमी को साथ सुलाने की जिद, आहत पति ने दी जान
विज्ञापन

अवैध संबंध में बिखर गया परिवार, बेटे ने मां के खिलाफ दी थाने में तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। अवैध संबंधों को लेकर पत्नी से हुए विवाद से आहत एक 40 वर्षीय युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाद उस वक्त गहराया, जब आरोपित महिला, प्रेमी को पति और खुद के साथ उसी कमरे में सुलाने के लिए जिद करने लगी, जिसमें वह पति के साथ सोती थी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।

मामला जंगल बहादुर अली इलाके का है। 18 वर्षीय बेटे की तहरीर के मुताबिक उसकी 38 वर्षीय उसकी मां का डेढ़ साल पहले 35 साल के एक ऑटो चालक से प्रेम संबंध हो गया। मजदूरी करने वाले पिता के जाते ही वह घर पर आ जाता था। बच्चे छोटे थे, वे इसका विरोध करते थे, लेकिन मां सुनती नहीं थी। एक दिन बेटों ने पिता को मां की करतूत बताई। युवक ने पत्नी को सही-गलत समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं मानी। परिवार ना टूटे इस जुगत में युवक ने पत्नी की हरकतों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। इससे महिला का मन बढ़ता चला और मंगलवार को उसनेे सारी हदें पार कर दीं। पति की मौजूदगी में प्रेमी घर में दाखिल हुआ तो उसे रोका-टोका नहीं, बल्कि स्वागत में लग गई। उसे पकवान बनाकर खिलाया, फिर जब पति ने उसे जाने को कहा तो वह उससे लड़ गई। बोली कि वह भी कमरे में उनके साथ ही सोएगा। यह बात पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और दोनों में झगड़ा होने लगा। विवाद बढ़ा तो प्रेमी ऑटो लेकर वहां से निकलने लगा। प्रेमिका उसे मनाने के लिए उसके ऑटो में सवार हो गई। बड़ा बेटा मां को जाने से रोकने की कोशिश में ऑटो में बैठ गया। ऑटो खजांची चौराहे के पास पहुंचा था कि बेटे के फोन पर छोटे भाई का फोन आया कि पापा फंदे से लटक रहे हैं। घटना की आसपास के इलाके में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed