फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife tried to kill his husband

सहेली के साथ मिलकर महिला ने पति का गला रेता, गंभीर

Wed, 18 Sep 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
wife tried to kill his husband
सहेली के साथ मिलकर महिला ने पति का गला रेता, गंभीर
विज्ञापन

गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के बालापार में मंगलवार को सहेली के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति सुनील का गला रेत दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनील को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से ही सुनील की पत्नी और उसकी सहेली फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
चिलुआताल के विशुनपुर, टोला सप्ताहिया निवासी राजकिशोर चौहान के बेटे सुनील विदेश में रहकर कमाते थे। एक साल से पहले वह विदेश से आए थे। तभी से घर रह कर प्राइवेट काम कर रहे थे। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी से उनका विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी दो बच्चों को उनके पास छोड़कर मायके चली गई थी। मंगलवार की शाम को सुनील बाजार गए हुए थे। इसी दौरान बालापार में रहने वाली पत्नी की सहेली का उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया। सहेली ने पत्नी से सुलह कराने की बात कहकर उन्हें अपने घर बुलाया। बाजार से ही सुनील बालापार चले गए। सहेली के घर पहुंचे तो वहां उनकी पत्नी पहले से ही मौजूद मिली। बातचीत के बहाने पत्नी और उसकी सहेली उन्हें कमरे में ले गईं। वहीं पर दोनों ने मिलकर उनपर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। सुनील अपने आप को किसी तरह मुक्त कराकर सहेली के घर से बाहर आए। बाहर आकर वह सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पीआरवी के दीवान छोटू प्रसाद, सिपाही श्रवण कुमार और चालक रामानंद ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया।
विज्ञापन

आशनाई के विवाद की है चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। दोनों को एक दूसरे के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर अक्सर उसका विवाद होता था। तीन दिन पूर्व भी इसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने अपने पति पर धारदार हथियार से वार किया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हल्का दरोगा मामले की जांच कर रहे हैं। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपी महिला व उसकी सहेली को गिरफ्तार किया जाएगा। - सूर्यभान सिंह, थाना प्रभारी, चिलुआताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed