किसानों को नहीं पता कहां हो रही धान की खरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
गगहा
ब्लॉक के किसान नेता सबल सिंह
का कहना है कि सरकारी दावे
चाहे जितने लंबे चौड़े हों
पर हकीकत उससे कोसाें दूर है।
उनके ब्लॉक में किस स्थान पर
खरीदारी हो रही है किसी को पता
नहीं है। खरीद समितियों पर
होती है या हाट शाखा के सेंटर
पर,
लेकिन
तीन साल से हाट शाखा बंद है।
जबकि वहां पर ब्लॉक के ढाई
दर्जन गांवों के किसानों का
धान और गेहूं खरीदा जाता था।
गगहा ब्लॉक में खरीद की बात
छोड़िए किसी को यह भी नहीं
पता कि कहां केंद्र स्थापित
हैं। किसान अपना धान बेचने
को परेशान हैं। मजबूर होकर
वह अपना उत्पाद बिचौलियों के
हाथों औने-पौने
दाम पर बेचने को मजबूर हैं।
अधिकारी जनता को गुमराह कर
रहे हैं या सरकार यह तो वही
जाने पर किसान यह जान गया है
कि उसके धान की खरीद की कहीं
कोई व्यवस्था नहीं की गई है।