गाेरखपुर: गीता प्रेस में नए कलेवर में छपेगा आर्ट पेपर वाला रामचरितमानस, 1600 की जगह अब 800 रुपये होगी कीमत
गीताप्रेस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में करीब तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। आर्ट पेपर पर प्रकाशित इस रामचरितमानस का लोकार्पण जून 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किया था।
विस्तार
गीता प्रेस में आर्ट पेपर पर प्रकाशित होने वाले रामचरितमानस को अब नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है। इसका आकार छोटा करने के साथ ही एक किलो से अधिक वजन को कम किया जाएगा। खास बात यह है कि नया प्रकाशित होने वाला यह ग्रंथ आधी कीमत पर उपलब्ध होगा।
800 रुपये में उपलब्ध होगा नया संस्करण
पहले जहां इसकी कीमत 1,600 रुपये थी, वहीं नए संस्करण को 800 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि पुराना संस्करण भी उपलब्ध रहेगा। गीताप्रेस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में इसकी करीब तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। आर्ट पेपर पर प्रकाशित इस रामचरितमानस का लोकार्पण जून 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किया था।
वजन कम करने की है योजना
अपनी आकर्षक छपाई और विशेष कलेवर के कारण यह ग्रंथ पाठकों के बीच खास पहचान रखता है। वर्तमान में इसका वजन करीब साढ़े तीन किलो है। नए संस्करण में इसका वजन एक किलो से अधिक कम करने की योजना है। मंत्रों का व ग्रंथ का आकार छोटा होने से इसे रखने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी आसानी होगी।
युवा पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा नया संस्करण
प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भेजी जाएंगी प्रतियां