फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Western wind blowed with 20 Km. speed

20 किमी की रफ्तार से चली पछुआ, लोग हुए परेशान

Mon, 03 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 03 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Western wind blowed with 20 Km. speed
हवा - फोटो : अमर उजाला
पार धीरे-धीरे चढ़ता जा रहा है। दिन ही नहीं रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा हो जा रहा है। इसके साथ ही तेज पछुआ हवा चलने से लोगों को परेशानी हो रही है। फिलहाल दो-तीन दिनों तक इससे निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पांच या छह अप्रैल तक मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से पारा 36 डिग्री से ऊपर रह रहा है। न्यूनतम तापमान अधिक रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को दिन में 38 डिग्री तापमान के साथ करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। वायुमंडल पूरी तरह से शुष्क होने से हवा के साथ धूल उड़ने से परेशानी और बढ़ गई। सड़क पर चलने वाले लोगों और दुकानदारों को ज्यादा दिक्कत हुई। बड़ी गाड़ियां जहां रफ्तार भरती रहीं वहीं बाइक सवारों को धूल के चलते जहां-तहां रुकना पड़ा।
विज्ञापन


धूल उड़ने से पटरी पर दुकान लगाने वाले भी परेशान नजर आए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अभी दो-तीन दिनों तक लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी होगी। पांच या छह अप्रैल को मौसम में फिर थोड़ा बदलाव हो। इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed