{"_id":"5a3d120e4f1c1bee6a8b55cb","slug":"weather-of-gorakhpur-is-uncertain","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामान्य मौसम से लोग हैरत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामान्य मौसम से लोग हैरत में
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर माह के तीन सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन स्थिति यह है कि दिन में पसीना छूट रहा है। कमोवेश रात की स्थिति भी ऐसी ही है। दिन ही नहीं रात का तापमान भी सामान्य से करीब तीन-साढ़े तीन डिग्री ज्यादा है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम 12.4 डिग्री रहा। अधिकतम सामान्य तापमान 23 डिग्री से ढाई डिग्री ज्यादा रहा तो न्यूनतम 3.5 डिग्री।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि दिसंबर माह ठंड के लिहाज से बहुत असामान्य रहा है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कम सक्रिय हुआ। आम तौर पर दिसंबर में पांच से सात बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, लेकिन इस बार अब तक तीन बार ही यह सक्रिय हो पाया है। इसी वजह से ठंड कम पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से साइबेरियन हवाएं चलने लगती हैं। इससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड होते हुए ठंड उत्तर भारत तक पहुंचती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। फिलहाल मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
पांच दिन में छह डिग्री चढ़ा पारा
अधिकतम न्यूनतम
18 दिसंबर- 19.6 8.0
19 दिसंबर- 20.4 8.8
20 दिसंबर- 23.6 9.7
21 दिसंबर- 24.4 9.8
22 दिसंबर- 25.3 12.4