Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   weather news fog will appear

पुरवा हुई हवा, छाएगा कोहरा

Fri, 22 Nov 2019 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
weather news fog will appear
चलने लगी पुरवा हवा, छाएगा कोहरा
विज्ञापन

गोरखपुर। हवा का रुख बदल गया है। पुरवा हवा चलने लगी है। ऐसे में तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा ही रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान के 13 से 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं पुरवा हवा चलने की वजह से कोहरा छाने की संभावना है।
पाकिस्तान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में तो बर्फबारी हो गई, लेकिन इसका असर यहां नहीं होगा। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से गोरखपुर तक पुरवा हवा चल रही है। इस वजह से बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी पूरे दिन करीब पांच से 13 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की वजह से तापमान में उतनी गिरावट नहीं आएगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि ऊपरी वायुमंडल में करीब पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर काफी तेज गति से पुरवा हवा चल रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में उतनी गिरावट नहीं आएगी। तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed