{"_id":"588dfee64f1c1b313de80155","slug":"weather-going-to-cold-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 30 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में फिर से सक्रिय होने का असर गोरखपुर में रहा। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा ने गलन बढ़ा दी। दिन का तापमान भी सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कम से कम दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
शुक्रवार की बारिश के बाद शनिवार से मौसम ने फिर से करवट बदल ली। रविवार सुबह से ही तापमान में गिर गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री पहुंच गया। आकाश में बादल छाने की वजह से दिन भर तापमान सामान्य से कम बना रहा। अधिकतम तापमान मात्र 20.6 डिग्री ही पहुंच सका। शाम होने के साथ गलन बढ़ती चली गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को न्यूनतम पारा और गिर जाएगा। तापमान के 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार फिलहाल अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान भी 20 से 22 डिग्री बना रहेगा। हवा चलने की वजह गलन भी बनी रहेगी।
फिर जरूरत महसूस हुई अलाव की
सर्द हवा चलने की वजह से रात में गलन फिर से बढ़ गई है। इसकी वजह से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हॉस्पिटल आदि जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से गिराए जा रहे अलाव की फिर से जरूरत महसूस होने लगी है।