फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water park

वाटर पार्क मामला: हाई कोर्ट में छह और कमिश्नर कोर्ट में 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

Wed, 27 Nov 2019 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
water park
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

वाटर पार्क नीर निकुंज का अनुबंध खत्म होने के मामले में मंगलवार को कमिश्नर कोर्ट के साथ ही हाईकोर्ट में भी हुई सुनवाई में अगली तारीख पड़ गई। हाईकोर्ट में इस मामले में जहां छह दिसंबर तो कमिश्नर कोर्ट में 16 दिसंबर को सुनवाई की अगली तारीख तय हुई है। जीडीए उपाध्यक्ष ए. दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों ही कोर्ट में प्राधिकरण ने अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


वाटर पार्क के साझेदारों ने जीडीए की ओर से विवाह घर सील किए जाने के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पांच अक्तूबर 2019 को सुनवाई के दौरान कमिश्नर ने याचिका खारिज करते हुए जीडीए की कार्रवाई को सही बताया था। इसी के खिलाफ साझेदारों ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई तय थी।
विज्ञापन


इसी तरह वाटर पार्क का अनुबंध खारिज होने के खिलाफ भी साझेदारों ने कमिश्नर कोर्ट में अपील दाखिल की थी। कमिश्नर ने 13 नवंबर को ही प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ए. दिनेश कुमार से आख्या मांगते हुए यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। दोनों ही मामलों की सुनवाई के बाद अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अनुबंध खत्म करने के खिलाफ ही साझेदारों ने हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर रखी थी इसपर भी मंगलवार को सुनवाई हुई। अब वहां छह दिसंबर को फिर सुनवाई की अगली तारीख पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed