फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water on roads

गोरखपुर: सड़कों पर पानी, चलना हुआ मुश्किल

Fri, 12 Jul 2019 05:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
water on roads
सड़कों पर पानी, चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर धूपछांव का क्त्रस्म चलता रहा। वहीं पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। गड्ढों में तब्दील जर्जर मार्गों का और बुरा हाल है।
रविवार की रात से ही जिले में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही थी। इससे शहर में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दूसरी तरफ सड़कों पर कीचड़ हो जाने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूल परिसरों में पानी एकत्र होने के कारण पढ़ने आने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत मेंहदावल चौराहे से लेकर मेंहदावल बाईपास खलीलाबाद जाने वाले मार्ग की है। यहां की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे सड़क और गड्ढों का पता नहीं चल पा रहा है और लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। हालांकि नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी दिनभर जल निकासी व्यवस्था में लगे रहे। शहर में रहने वाले दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी बारिश की शुरूआत है और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। आने-वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। ईओ बीना सिंह ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था ठीक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

जलभराव से सड़कें हो रहीं चौपट
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा महुली व कस्बा नाथनगर में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने से बारिश का पानी पिच मार्ग पर भर गया है। इस कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें टूट गई हैं। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। महुली कस्बा के उत्तर चौराहे से टैक्सी स्टैंड चौराहे तक जल निकासी व्यवस्था ठीक न होने के कारण पिच मार्ग पर पानी भरा हुआ है। कई दिनों से पानी भरे रहने और लगातार भारी वाहनों के आवागमन से पिच सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। प्रतिदिन लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। यही हाल टैक्सी स्टैंड चौराहे से दुर्गा मंदिर होते हुए करैली दास बाबा की कुटी तक की सड़क का भी है। दुर्गा मंदिर से करैली दास बाबा की कुटी तक सड़क पोखरी बन चुकी है। नाथनगर में कालीजगदीशपुर मोड़ से स्टेट बैंक तक भी बारिश का पानी भरा हुआ है। महुली कस्बा निवासी छोटेलाल वर्मा, रामानंद गुप्ता, सुरेंद्र मद्येशिया, बलराम तिपाठी व नाथनगर कस्बा निवासी विजय मद्देशिया, शिव वर्मा, आनंद आदि ने जलनिकासी व्यवस्था ठीक कराने की मांग के साथ टूट चुकी सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed