फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Voting will be today, polling parties reached polling centre

बूथों पर जुटीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Sat, 04 Mar 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 04 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Voting will be today, polling parties reached polling centre
इवीएम मशीन लेकर मतदान केंद्र जातीं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : Amar Ujala
छठे चरण के तहत जिले के 3705 बूथों पर मतदान कराने के लिए शनिवार की देर शाम तक पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंचती रहीं। शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शाम पांच बजे के बाद भी बूथ के बाहर लाइन में खड़े हर मतदाता को वोट देने का मौका मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें इसलिए बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही आम दिनों की ही तरह वाहनों के संचलन पर कोई रोक-टोक नहीं है। कोई भी व्यक्ति बूथ के दो सौ मीटर पहले तक वाहन से आ-जा सकेगा। बशर्ते की कोई अपने घर के सदस्यों को छोड़कर अलग-अलग वोटरों को लेकर एक बार से अधिक कहीं आए-जाए नहीं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे से ही गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पोलिंग पार्टियां, बूथों के लिए रवाना होने लगीं। शहर के बूथों पर सबसे पहले और दूर वाले चिल्लूपार, कैंपियरगंज व बांसगांव, खजनी आदि विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर सबसे देर में पार्टियां पहुंची। पार्टियां रवाना हो जाने तक डीएम सन्ध्या तिवारी, एसएसपी राम लाल वर्मा, सीडीओ डॉ मन्नान अख्तर और एडीएम फाइनेंस डॉ चंद्रभूषण समेत कई अफसर यूनिवर्सिटी में ही जमे रहे। डीएम के निर्देश पर सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा आरओ ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बूथों की व्यवस्था जांचने के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि संबंधित बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई या नहीं। यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों को दिक्कत न हो इसलिए अलग-अलग संकाय से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व अन्य मतदान सामग्री वितरित की गई। 
विज्ञापन


शहर, पिपराइच और चौरीचौरा में दो-दो ईवीएम
प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होने की वजह से जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो ईवीएम लगाए गए हैं। इनमें शहर, पिपराइच और चौरीचौरा विधानसभा शामिल है। शहर में सर्वाधिक 23 प्रत्याशी हैं तो चौरीचौरा में 20 और पिपराइच में 19 प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सभी बूथों पर वीवी पैट
शहर विधानसभा के सभ बूथों पर वीवी पैट लगाया गया है। यह एक ऐसी मशीन है जो ईवीएम के साथ जुड़ी रहेगी। इससे वोटर इस बात की तस्दीक कर सकेगा कि उसने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, उसका मत उसी को पड़ा है या नहीं। ईवीएम पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने जैसे ही कोई वोटर बटन दबाएगा, वीवी पैट की स्क्रीन पर उसका नाम, क्रमांक, चुनाव चिह्न छप कर आ जाएगा। वीवी पैट के स्क्रीन पर इसे सात सेकेंड तक देखा जा सकता है। 

मॉक पोल से होगी शुरुआत
सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के एक घंटे पहले सभी प्रत्याशियों के मतदान अभिकर्ताओं के सामने मॉक पोल डालकर यह चेक किया जाएगा कि ईवीएम में पहले से कोई मत नहीं है। मॉक पोल के बाद उसे क्लियर कर दिया जाएगा। इसके बाद मतदान शुरू होगा। 

हर दो घंटे पर आयोग को जाएगी रिपोर्ट
मतदान के दौरान प्रत्येक दो घंटे पर पोलिंग पार्टियां, बूथों की स्थिति के बारे में एसएमएस के जरिए अपनी रिपोर्ट भेजेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में इसे कंपाइल कर आयोग को भेजा जाएगा। 

गड़बड़ी हो तो कंट्रोल रूम को  दे सूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी सन्ध्या तिवारी ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असुविधा होने पर कोई भी व्यक्ति कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18001805514 तथा फोन नंबर 0551-2203300 पर सूचना दे सकता है।


0 कैंपियरगंज-    
कुल वोटर-    363280
पुरुष वोटर-    199880
महिला वोटर- 163378
यूथ वोटर- 8198
थर्ड जेंडर- 22  
प्रमुख प्रत्याशी- फतेह बहादुर सिंह(भाजपा), चिंता यादव(कांग्रेस), आनंद निषाद(बसपा), गोरख सिंह(रालोद)


0 पिपराइच-    
कुल वोटर-386028
पुरुष वोटर-214150
महिला वोटर-171843
यूथ वोटर- 6580
थर्ड जेंडर-35
प्रमुख प्रत्याशी- महेंद्र पाल सिंह(भाजपा), अमरेंद्र निषाद(सपा), आफताब आलम(बसपा), अनीता जायसवाल(निर्दल)


0 शहर-
कुल वोटर-427182
पुरुष वोटर-233949
महिला वोटर-193175
यूथ वोटर- 5090
थर्ड जेंडर-58
प्रमुख प्रत्याशी- डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल (भाजपा), राणा राहुल सिंह(कांग्रेस), जनार्दन चौधरी (बसपा)


0 ग्रामीण-
कुल वोटर-    391364
पुरुष वोटर-    216484
महिला वोटर-174857
यूथ वोटर- 5249
थर्ड जेंडर- 23
प्रमुख प्रत्याशी- बिपिन सिंह(भाजपा), विजय बहादुर यादव(सपा), राजेश पाण्डेय(बसपा), संजय कुमार(निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल)


0 सहजनवां-
कुल वोटर-358128
पुरुष वोटर-198291
महिला वोटर-159819
यूथ वोटर- 6823
थर्ड जेंडर- 18
प्रमुख प्रत्याशी- शीतल पाण्डेय(भाजपा), यशपाल रावत (सपा), देव नारायण सिंह उर्फ जीएम सिंह(बसपा)


0 खजनी-
कुल वोटर- 363060
पुरुष वोटर-203204
महिला वोटर-159853
यूथ वोटर- 5619
थर्ड जेंडर- 3
प्रमुख प्रत्याशी- संत प्रसाद(भाजपा), रूपावती बेलदार(सपा), कमांडो कमल किशोर(कांग्रेस), राजकुमार(बसपा)


0 चौरीचौरा-
कुल वोटर-342999
पुरुष वोटर-190457
महिला वोटर-152512
यूथ वोटर- 6865
थर्ड जेंडर- 30
प्रमुख प्रत्याशी- संगीता यादव(भाजपा), जय प्रकाश(बसपा),  मनुरोजन यादव(सपा),


0 बांसगांव-
कुल वोटर-369832
पुरुष वोटर-206407
महिला वोटर-163408
यूथ वोटर-5344
थर्ड जेंडर-17
प्रमुख प्रत्याशी- विमलेश पासवान(भाजपा), शारदा देवी(सपा), धर्मेंद्र कुमार(बसपा)


0 चिल्लूपार-
कुल वोटर-430920
पुरुष वोटर-239777
महिला वोटर-191141
यूथ वोटर- 8365
थर्ड जेंडर- 2
प्रमुख प्रत्याशी- राजेश त्रिपाठी(भाजपा), विनय शंकर तिवारी(बसपा), रामभुआल निषाद (सपा)
 

मतदान कर्मियों की तबियत बिगड़ी, भर्ती
गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पोलिंग पार्टियों को सुबह से ही बूथों पर रवाना किया जा रहा था। इसी दौरान तीन मतदान कर्मियों की हालत बिगड़ गई। तत्काल प्रभाव से बूथों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां तीनों की हालत में सुधार है। शुक्रवार की सुबह से ही गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थल तक रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसी बीच करीब 11 बजे शाहजहांपुर के रहने वाले रामदयाल और गुलहरिया के शैलेश मौर्या के अलावा एक होमगार्ड की तबियत अचानक खराब हो गई। साथी कर्मचारियों और वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के लिए पास के ही डॉक्टर से दिखाया। उन्होंने उनकी हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed