{"_id":"580e780f4f1c1bba3cbc2245","slug":"voters-in-order-to-be-umde","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 25 Oct 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कैंप में पंजीकरण कराते छात्र।
- फोटो : rajesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय के सामने सोमवार को मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता कैंप लगाया गया। एनएसएस एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में लगे इस कैंप में मतदाता बनने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। यहां सैकड़ों विद्यार्थियों ने फार्म भरे। 40 स्वयं सेवकों ने कैंप की जिम्मेदारी संभाली।
सुबह साढ़े दस बजे एडीएम डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ला एवं एसडीएम सदर रत्नप्रिया ने कैंप का शुभारंभ किया। स्वयं सेवकों के साथ बूथ लेवल ऑफिसर भी कैंप में लगे रहे। एडीएम, कार्यक्रम समन्वयक, एसडीएम सदर कला संकाय एवं दीक्षा भवन पाकर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उनके साथ अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिता सिंह, दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. डीएन यादव, प्रो. सुशील तिवारी, संस्कृत के प्रो. मुरली मनोहर पाठक, डॉ. छाया रानी भी रहीं। इस अभियान में युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए महापौर डॉ. सत्या पांडेय भी पहुंचीं।
प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि लगभग 800 लोगों ने फ ार्म-6 के लिए पंजीकरण कराया, कुछ ने फ ार्म 7 एवं 8 भी भरा। डॉ. शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को भी कैंप लगेगा। जिसे मतदाता पहचान पत्र के लिए पंजीकरण कराना है, वो एक रंगीन फ ोटो, उम्र एवं पते का प्रमाण-पत्र लेकर पहुंच सकते हैं। इस अभियान में आकृति, अंशू, दीपिका, शिवम उपाध्याय, हर्षवर्धन, अब्दुल कलाम, शैलेश, देवव्रत, समृद्धि, आस्था, अनुराग, सौरभ, शिवप्रसाद, अखिलेश, सच्चिदानन्द यादव, शशिकान्त पांडेय, नीलेश का विशेष योगदान रहा।