फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   VIP number

आरटीओ नई दरें

Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
VIP number
वीआईपी नंबर का है शौक तो अब जेब ज्यादा ढीली करनी होगी
विज्ञापन

गोरखपुर। नीलामी के जरिए वीआईपी वाहन नंबरों की चाह रखने वालों को परिवहन विभाग ने बड़ा झटका दिया है। चार पहिया वाहनों पर वीआईपी नंबर का शौक पालने वालों को अब एक लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। परिवहन विभाग ने नीलामी की राशि को बढ़ा दी है। पहले जहां बोली की शुरुआत 15 हजार रुपये से होती थी वहीं अब इसकी शुरुआत एक लाख रुपये होगी। नई व्यवस्था 6 सितंबर से लागू होगी। दो पहिया वाहनों के वीआईपी नंबरों के लिए भी ज्यादा रकम खर्च करने होंगे।
पुराने रेट पर ही नहीं हो पाते थे नीलाम
पुराने रेट पर ही नंबरों की नीलामी पूरी नहीं हो पाती थी। अब ऐसे में रेट बढ़ जाने के बाद विभाग में ही आम चर्चा है कि अब इसकी नीलामी कितनी संभव हो पाएगी।
विज्ञापन

चार श्रेणी में होती है नंबरों की नीलामी (पहली बार बाइक के नंबर की भी होगी नीलामी)
श्रेणी पुराना रेट नया रेट
अति आकर्षक नियम 15 हजार एक लाख (चार पहिया)
बीस हजार (दो पहिया)
अति महत्वपूर्ण पंजीकरण नियम 7.5 हजार 50 हजार (चार पहिया)
10 हजार (दो पहिया)
आकर्षक पंजीयन नंबर 5 हजार 25 हजार (चार पहिया)
5 हजार (दो पहिया)
महत्वपूर्ण पंजीयन नंबर 3 हजार 15 हजार (चार पहिया)
03 (दो पहिया)
..
कोट
नीलामी की रकम बढ़ाने से संबंधित नया आदेश आ गया है। आदेश के अनुसार वीआईपी नंबरों की कीमत बढ़ाई गई है, अब बढ़ी हुई कीमत के अनुसार नंबरों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम लाल, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed