{"_id":"2de5bba90eddeffcc7a42f665bebfdab","slug":"valentines-day-card-fired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलनटाइन डे का कार्ड जला जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलनटाइन डे का कार्ड जला जताया विरोध
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वेलेनटाइन- डे के विरोध में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चेतना तिराहे पर कार्ड जला कर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति ने भारतीय संस्कृति को प्रदूषित करने का कार्य किया है।
उन्होंने युवाओं से हा कि वह पाश्चात्य संस्कृति के भुलावे में न आएं। यह मल्टीनेशनल कंपनियों का षडयंत्र है। हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। मुकुंद शुक्ला ने कहा कि प्रेम भाव को दर्शाने के लिए हमारी संस्कृति में अनेक दिन पहले से ही रहे हैं। वेलेनटाइन डे देश की संस्कृति को खत्म करने का एक कुचक्र है।
कार्यक्रम में विजय खेमका, राजेश श्रीवास्तव, संदीप सहगल, रवि दुबे, रंजीत कसौधन, देवनाथ उपाध्याय, अविनाश तिवारी, दीपक सिंह, प्रतीक राय, राघवेंद्र सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, देवी लाल गुप्ता, सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से महाराणा प्रताप शिशु सदन में माता पिता पूजन दिवस मनाया गया। शिक्षक और शिक्षिकाओं को माता पिता के रूप में तिलक लगाकर माल पहना कर आरती उतारी। मिठाई खिलाकर अशीर्वाद प्राप्त किया।