फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccine for cervix cancer

61 लड़कियों को लगे सर्विक्स कैंसर से बचाव के टीके

Thu, 27 Apr 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 27 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vaccine for cervix cancer
महिला अस्पताल में शुरू हुए अभियान के तहत छात्रा को टीका लगाते हुए। - फोटो : Amar Ujala
डीएम राजीव रौतेला ने सर्विक्स कैंसर से बचाव के लिए जिला महिला अस्पताल में आयोजित (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन) टीकाकरण अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया। इसके तहत 9 से 14 साल की लड़कियों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। पहले दिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के साथ कुछ अन्य विद्यालयों की 61 लड़कियों को टीके लगाए गए। यह टीका बुधवार और शनिवार को लगाया जाएगा।
विज्ञापन


 इस अवसर पर डीएम ने वहां पर उपस्थित सीएमएस से बीमारी एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया महिलाओं में इस बीमारी का अधिक प्रसार है। इससे बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की लड़कियों का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। शासन की ओर से  महिला अस्पताल को 1500 डोज उपलब्ध कराया गया है। लड़कियों को यह टीका जन्म प्रमाण पत्र देखने के बाद ही लगाया जा रहा है। टीकाकरण का दूसरा डोज पांच से तेरह माह के बीच में लगाया जाएगा। बाहर से दवा का डोज पूरा करने में करीब 30 हजार रुपये का खर्च आता है, जिसे जिला महिला अस्पताल में निशुल्क मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन


एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
डीएम ने बुधवार को जिला अस्पताल से आधुनिक सुविधायुक्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने एंबुलेंस में मौजूद उपकरणों के बारे में पूरी जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार, महिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. एके गुप्ता, फॉर्मासिस्ट गणेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed