फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPS give AIIMS and Fertilizer factory to gorakhpur, says RPN Singh

एम्स और खाद कारखाना यूपीए सरकार की देन : आरपीएन

Tue, 26 Jul 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 26 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
UPS give AIIMS and Fertilizer factory to gorakhpur, says RPN Singh
आरपीएन सिंह - फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि गोरखपुर में एम्स और खाद कारखाना यूपीए सरकार की देन है। चार साल पहले यूपीए सरकार ने ही इसकी मंजूरी दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फीता काटने चले आए। जल्द ही सबको उनकी झूठ का पता चल जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को वह शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कई मामलों में झूठ बोल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के अपग्रेडेशन के लिए 130 करोड़ रुपये यूपीए सरकार ने दिए। कारखाने को शुरू करने के लिए गैस की जरूरत है, जिसके लिए हल्दिया से जगदीशपुर तक पाइप लाइन बिछाने का ठेका गेल को कांग्रेस ने ही दिया था, लेकिन सारा श्रेय प्रधानमंत्री ने ले लिया। केंद्र सरकार में मंत्री रहने के दौरान मैंने खुद गोरखपुर में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य अब पूरा हो रहा है। भाजपा इसे भी अपने खाते में जोड़ रही हैं। लेकिन वह समाज को तोड़ने का काम कर रही है। उसकी मानसिकता पूरी तरह से दलित विरोधी है। गुजरात, महाराष्ट्र आदि की घटनाएं इसका उदाहरण हैं। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, मदन त्रिपाठी, डॉ. सुरहीता करीम, अरुण अग्रहरी, अनवर हुसैन, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका खुद लेंगी यूपी में चुनाव प्रचार का निर्णय
आरपीएन सिंह ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर हमारी स्थिति काफी मजबूत हुई है। नए अध्यक्ष को अगर जरूरत महसूस होती है तो उसमें तब्दीली करेंगे, हालांकि निर्मल खत्री ने संगठन को काफी मजबूती दी है। आने वाले कुछ समय में इसका परिणाम नजर आएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जहां तक प्रियंका गांधी के चुनाव में भूमिका निभाने वाली बात है, यह उनका खुद का निर्णय होगा।  

जम्मू कश्मीर में हालात सुधरने की जरूरत
देश में पहली बार ऐसा हुआ कि पठानकोट में हमला हुआ और आईएसआई तथा पाक सेना के अधिकारी उसकी जांच करने आए, लेकिन भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जा सकी। जम्मू-कश्मीर में ऐसे हालात कांग्रेस के शासन में कभी नहीं थे। जरूरी है कि वहां जल्द शांति बहाल की जाए। 


कांग्रेसियों ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
गोरखपुर। आरपीएन सिंह के गोरखपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में डॉ. विजाहत करीम, डॉ. सुरहीता करीम, मदन त्रिपाठी, अनवर हुसैन, संजय चौबे, डॉ. प्रदीप पांडेय, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार पासवान, देवेंद्र निषाद, संजय चौधरी, संतोष सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed