{"_id":"5740991a4f1c1be71fac74ac","slug":"uprtou-developed-mobile-app-for-reading","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी तैयार कर रही मोबाइल एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी तैयार कर रही मोबाइल एप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 21 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में राजर्षि टण्टन मुक्त विश्वविद्यालय इलाहाबाद के कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी बात कही।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्र गोरखपुर परिक्षेत्र से संबंधित अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में आयोजित हुई।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने समन्वयकों से अपनी योजनाओं को साझा किया और बेहतर कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के युग में प्रदेश सरकार के सहयोग से यूनिवर्सिटी का एक मोबाइल एप विकसित किया जा रहा है, जिसे डाउनलोड कर विद्यार्थी अपना शैक्षणिक कार्य कहीं से भी कर सकेंगे।
प्रो. दुबे ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा के शिक्षार्थी वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा के योग्य बन सकें, इसे ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी को वर्चुअल यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार धर्मेंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यशाला की विषय वस्तु, अध्ययन केंद्र की समस्याओं और यूनिवर्सिटी की प्रगति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राम प्रकाश मणि त्रिपाठी ने आभार जताया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मृदुल श्रीवास्तव, प्रवेश प्रभारी डॉ. जीके द्विवेदी, डॉ. आरपीएस यादव, डॉ. टीएन दुबे, सुनील चंद्रा आदि मौजूद रहे।