फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP police issues Helmet challan against bus driver in Maharajganj

यूपी पुलिस का कारनामा- हेलमेट न पहनने के कारण काटा बस चालक का चालान, अधिकारी भी हैरान

Tue, 17 Sep 2019 08:19 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 17 Sep 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
UP police issues Helmet challan against bus driver in Maharajganj
हेलमेट न होने के कारण पुलिस ने काटा बस चालक का चालान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की यातायात पुलिस की कारगुजारी देख हर कोई सन्न है। अनुबंधित बस चालक का यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट में चालान किए जाने को लेकर खूब किरकिरी हो रही है। रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय में जब नोटिस पहुंची तो अधिकारियों को इस मामले की जानकारी हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर की ओर से मामले की शिकायत एसपी से की गई। लापरवाही उजागर होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 अगस्त की दोपहर चालक अलाउद्दीन निचलौल डिपो की बस लेकर मुख्यालय आ रहे थे। सिंदुरिया के पास यातायात पुलिस की ओर से गाड़ी चालक का सीट बेल्ट चेक किया गया। यातायात पुलिस ने अनुबंधित बस चालक का हेलमेट में चालान कर दिया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सरकारी बस का नंबर भी चालान में अंकित किया गया। इसके बाद रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय में पांच सौ रुपये चालान का नोटिस पहुंचा, वहां अधिकारी यह देखकर चौंक गए। बस चालक का हेलमेट न होने के कारण चालान देख सभी हंस पड़े। निचलौल डिपो के एआरएम भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि चालक अलाउद्दीन का हेलमेट में चालान किया गया है। इसकी सूचना रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय को दी गई, इस मामले में वहीं से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed