{"_id":"5da588dc8ebc3e93c315ab6e","slug":"up-maharajganj-new-dm-dr-ujjwal-kumar-take-over-the-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारजगंज: नए जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने संभाली जिले की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारजगंज: नए जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने संभाली जिले की कमान
Tue, 15 Oct 2019 02:22 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
महाराजगंज के नए डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने मंगलवार दोपहर जिले की कमान संभाली। कोषागार में सीडीओ पवन अग्रवाल की उपस्थिति में डॉ. उज्जवल ने जिले के डीएम पद का चार्ज लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी निगरानी में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा और विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि डॉ. उज्जवल कुमार मूल रूप से झारखंड के चतरा के रहने वाले हैं। उन्होंने महाराजगंज जिले के 39वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले वो इलाहाबाद में नगर आयुक्त, मैनपुरी व मुरादाबाद में मुख्य विकास अधिकारी और मुजफ्फरनगर में निदेशक सूचना व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य कर चुके हैं। जिलाधिकारी के रूप में यह उनका पहला जिला है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने निचलौल तहसील की गौशाला में अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराजगंज के डीएम अमरनाथ उपाध्याय समेत पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। गौशाला में पशुओं की कमी के कारण सरकार ने यह कदम उठाया। क्यों हुआ पूर्व डीएम का निलंबन- यहां पढ़ें पूरी खबर