फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board exam : 12 thousands examinees increases

यूपी बोर्ड परीक्षा : बढ़ गए 12 हजार विद्यार्थी

Mon, 17 Oct 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 17 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam : 12 thousands examinees increases
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : file photo
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस साल 12 हजार विद्यार्थी बढ़ गए हैं, जिनके लिए करीब 15 से 20 नए परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है। जिला समिति को 25 अक्टूबर तक परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर लेना है। परीक्षार्थियों की संख्या ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए अब हर परीक्षा केंद्र पर दो कंप्यूटर और एक ऑपरेटर रखना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापक को करनी होगी।
विज्ञापन


पिछले साल 149781 विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के लिए 234 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें दो परीक्षा केंद्र शासन के निर्देश पर बाद में बनाए गए थे। इस साल 162154 विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 52050 छात्र व 41181 छात्राएं  और इंटरमीडिएट में 35665 छात्र व 33258 छात्राएं पंजीकृत हैं। डीआईओएस एएन मौर्या ने बताया कि मोबाइल एप से पिछले साल परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की संख्या भेजनी थी लेकिन तकनीकी दिक्कतें आई। इस साल विकल्प के तौर कंप्यूटर की व्यवस्था परीक्षा केंद्रों पर होगी और इंटरनेट से डेटा भेजना होगा। 
विज्ञापन


जेनरेटर या इनवर्टर लगाना होगा
परीक्षा के दौरान बिजली जाने पर अंधेरा न हो इसके लिए जेनरेटर या इनवर्टर की व्यवस्था करनी होगी। शासन के निर्देश के मुताबिक परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को इस संबंध में सख्त हिदायत भी दी जाएगी। लापरवाही पर व्यवस्थापक पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सालों के विद्यार्थियों का विवरण
 वर्ष      हाईस्कूल   इंटरमीडिएट
2016     82129    67652
2017     93231    68926


जिले में विद्यालयों की संख्या
राजकीय विद्यालय      20
वित्तपोषित विद्यालय    117
वित्तविहीन विद्यालय    289
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed