{"_id":"ac0145f3567e9ffcb12dde88ffc137fd","slug":"up-board-3576-examinees-leave-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 3576 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 3576 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय की सख्ती के बाद नकल करके पास होने की मंसूबा पाल रखे विद्यार्थियों ने असफल होने के बाद बोर्ड परीक्षा ही छोड़ दी। बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड के कुल 3576 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या तो साढ़े तीन हजार से भी ज्यादा है।
राजकीय जुबिली इंटर कालेज स्थित कंट्रोल रूम के अनुसार जिले के 233 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू है। बुधवार को हाईस्कूल के 30 और इंटरमीडिएट के 3546 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। निरीक्षण में एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एन मौर्या ने बताया कुछ अभिभावक और परीक्षार्थियों ने कुछ केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधकों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इससे यूपी बार्ड और विभाग की छवि धूमिल हो रही है। गोपनीय तरीके से परीक्षा केंद्रों की पड़ताल कराई जा रही है।
जांच में आरोप सही पाए गए तो केंद्र को डिबार करने के अलावा संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।