फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   university 34 th convocation today

गोरखपुर यूनिवर्सिटी का 34वां दीक्षांत आज

Mon, 22 Feb 2016 01:28 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
university 34 th convocation today
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी का 34वां दीक्षांत समारोह सोमवार को मनाया जाएगा। इस दौरान मेधावियों को उनकी कामयाबी के लिए स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। क्रीड़ा संकुल परिसर में दीक्षांत भाषण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे। अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक करेंगे।
विज्ञापन



दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी स्वर्ण पदक सहित कुल 115 पदक स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को दिए जाएंगे, जबकि 186 युवाओं को विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि दी जाएगी। 115 पदकों में से 102 सत्र 2014-15 के लिए हैं, जबकि शेष पदक सत्र 2011-12, 2012-13 और 2013-14 सत्र की विभिन्न परीक्षाओं के मेधावियों को मिलेंगे। यूनिवर्सिटी में इस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को कुलपति प्रो. अशोक कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी किया गया।
विज्ञापन



गाउन कैप की जगह कंधे पर उत्तरीय पर होगा
गोरखपुर। दीक्षांत समारोह में इस साल नई परंपरा की शुरुआत होगी। कुलाधिपति राम नाईक की पहल पर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पारंपरिक काले-लाल गाउन और सिर पर कैप नहीं दिखेगी बल्कि इसके स्थान पर अब उपाधि पाने वालों के कंधे पर भारतीय परिधान का प्रतीक उत्तरीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शानदार प्रदर्शन के लिए महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक
गोरखपुर। शिक्षणेत्तर गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्नातक छात्रों को जहां ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक दिया जाएगा वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। पदक पाने वाले विद्यार्थियों के नाम की घोषणा समारोह में की जाएगी।



सुबह 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से प्रवेश सुबह 10:00 बजे तक हो सकेगा, जबकि प्राचीन इतिहास विभाग द्वार से सुबह 10:30 बजे तक प्रवेश हो सकेगा। पार्किंग की व्यवस्था विज्ञान संकाय गैलरी रोड एवं स्टेडियम ग्र्राउंड में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed