फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   unique love story faced by gorakhpur police, girl want to marry kidnaping accused boy

जिस युवती के अपहरण में जेल से लौटा युवक, वो थाने में बोली-साहब! मैं इससे प्यार करती हूं

Fri, 06 Dec 2019 11:16 AM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Fri, 06 Dec 2019 11:16 AM IST
सार

किशोरी के अपहरण के मामले में जेल से लौटे युवक से ही शादी रचाने की जिद पर अड़ी
खोराबार थाने पहुंची किशोरी की बात सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान
पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेजने की सलाह दी

विज्ञापन
unique love story faced by gorakhpur police, girl want to marry kidnaping accused boy
tear

विस्तार

खोराबार थाने पर बृहस्पतिवार को पहुंची एक किशोरी (वह खुद को बालिग जबकि घरवाले नाबालिग बता रहे हैं) ने पुलिसकर्मियों से कहा-साहब! मैं किसी और से प्यार करती हूं। घरवाले मेरी शादी जबरन दूसरे युवक से करवा रहे हैं।
विज्ञापन


उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बालिग है और उसी युवक से ही शादी करेगी जिससे वह प्रेम करती है। पुलिस ने घरवालों को बुलाया। किशोरी को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मानी। तब पुलिसकर्मियों ने किशोरी को घरवालों को सुपुर्द कर दिया। साथ ही नारी निकेतन भेजने की सलाह भी दी।
विज्ञापन


दरअसल, किशोरी जिस युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है, पुलिस ने कुछ दिन पहले ही उसे किशोरी के अपहरण के आरोप में जेल भेजा था। जानकारी के मुताबिक, लड़की खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दसवीं की इस छात्रा का एक युवक से प्रेम संबंध है। इस मामले में लड़की की मां ने युवक के खिलाफ 26 नवंबर को अपहरण का केस दर्ज कराया था। तब भी लड़की ने प्रेमी होने की बात कही थी, लेकिन किशोरी के घरवालों द्वारा दिखाए गए प्रमाण पत्र के मुताबिक लड़की की उम्र कम होने की वजह से आरोपी को जेल भेज दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर नारी निकेतन से लड़की को घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कुछ दिन पहले युवक जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया है। बृहस्पतिवार को किशोरी अचानक फिर थाने पहुंची। पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाकर उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो फिर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed