फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uma Bharti addressed to public in gorakhpur

जो पिता का नहीं, वो आपके क्या होंगे : उमा भारती

Mon, 27 Feb 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 27 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uma Bharti addressed to public in gorakhpur
उमा भारती
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने देश के विकास के लिए यूपी का विकसित होना जरूरी बताया। उन्होंने रविवार को चिल्लूपार, खोराबार, सहजनवां में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की।
विज्ञापन


चिल्लूपार के भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा के दौरान उन्होंने सूबे में सड़कों के निर्माण में सपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। गोमती की सफाई न करने और उसके दोनों किनारों के जमीनों के दाम बढ़ाकर भूमाफिया को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। कानून व्यवस्था की बदहाली पर बोलीं, पुलिस सपा सरकार के इशारों पर काम कर रही है। सपा-कांग्रेस गठबंधन को भाजपा लहर से उपजी हताशा का परिणाम बताया। सभा को प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी, अस्मिता चंद, रतनप्रकाश दुबे, कमलेश पटेल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन चिल्लूपार प्रभारी महंत सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्याधर पांडेय, दुर्गेश मिश्र, अमरमणि त्रिपाठी,वेदप्रकाश त्रिपाठी, विनोद तिवारी,विनय पांडेय, सत्यदेव तिवारी, रवि तिवारी, जितेंद्र कन्नौजिया, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


खोराबार में मतदाताओं से सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए उन्होंने यूपी का तस्वीर बदलने का भरोसा दिलाया। वह ग्रामीण सीट के प्रत्याशी विपिन सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थीं। मुलायम-अखिलेश विवाद के बहाने सीएम को आड़े हाथों लिया। बोलीं, जो अपने बाप के नहीं हुए वो आप के क्या होंगे ? कहा कि राहुल गांधी का हाथ पकड़कर अखिलेश जिस नाव पर चढ़े है उस नाव में ही छेद हों गया है। यह छेद खुद उनके पिता मुलायम ने किया है। सहजनवां विधानसभा प्रत्याशी शीतल पांडेय के समर्थन में डोहरिया के मुड़कटिया बाग में जनसभा में उन्होंने भाजपा का मुख्य एजेंडा सबका साथ सबका विकास बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार बनने पर पूर्वांचल के विकास के लिए विशेष योजनाएं चलाने की बात कही। चार मार्च को भाजपा के समर्थन मे वोट करने की अपील की। सभा को शीतल पांडेय, अश्वनी त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। संचालन युधिष्ठिर सिंह ने किया। हरिश्चंद्र पांडेय राम जियावन मौर्य, परशुराम शुक्ल, ब्रह्मानंद शुक्ल, रामप्रकाश शुक्ल, रमेंद्र त्रिपाठी, राजू पांडेय आदि लोग रहे। पिपराइच में प्रत्याशी महेंद्र पाल सिंह के समर्थन में भी उन्होंने सभा के दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा पर तीखा हमला बोला।


उमा भारती की सभा में भाजपा नेता की हार्ट अटैक से मौत
सहजनवां में केंद्रीय मंत्री उमा भारती की सभा की तैयारी के दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र शुक्ल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं में शोक छा गया। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि रविवार को सहजनवां के डोहरिया बाग में उमा भारती की सभा थी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वह तैयारी में जुटे थे। अचानक राजेंद्र शुक्ल मंच पर गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, मगर वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र की मौत की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेताओं और उनके शुभचिंतकों की भीड़ जुटने लगी। देर शाम सांसद महंत आदित्यनाथ उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed