फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more CNG station in gorakhpur

इसी साल शहर में दो और सीएनजी स्टेशन खुलेंगे

Fri, 05 Jul 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two more CNG station in gorakhpur
इसी साल शहर में दो और सीएनजी स्टेशन खुलेंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। इस साल के आखिरी तक शहर में दो और सहजनवां में एक और सीएनजी स्टेशन खुल जाएगा। इसे लेकर सिटी गैस वितरण नेटवर्क का काम देख रही टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में बरगदवां के साथ ही नौसड़ में भी एक-एक सीएनजी स्टेशन शुरू हो गए हैं।
योजना के तहत आठ साल के भीतर टोरेंट को गोरखपुर के साथ ही संतकबीरनगर और कुशीनगर के 1.70 लाख घरों के रसोई घर तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने के साथ ही 36 सीएनजी स्टेशन खोलने हैं।
विज्ञापन

शहर के भीतर गैस पाइप लाइन बिछने तक इस स्टेशनों के लिए वाराणसी से सीएनजी लाई जाएगी। टोरेंट को वाराणसी से गोरखपुर खाद कारखाना तक गैसपाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी गेल से गैस खरीदनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेल ने तो 165 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। 30 जून को ही सफलता पूर्वक इसका ट्रायल भी हो चुका है। मगर खाद कारखाना के साथ ही टोरेंट की भी आधारभूत संरचना पूरी नहीं होने की वजह से अभी इस पाइप लाइन में प्राकृतिक गैस नहीं डाली जाएगी। आपूर्ति शुरू होने तक पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए उसमें नाइट्रोजन गैस डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed