फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two men died due to cold

ठंड से बुजुर्ग और युवक की मौत

Thu, 04 Jan 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 04 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two men died due to cold
ठंड लगने पर आटो से गिरा मुस्तफा। - फोटो : Amar Ujala
पाली के डुमरी निवास गांव के बाबूलाल (56) की बुधवार सुबह मौत हो गई। वह शौच के लिए तालाब की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में अचानक गिरने से बेहोश हो गए। गांव के ही एक व्यक्ति ने परिवार वालों को सूचना दी। घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर तहसीलदार पहुंचे, लेकिन पहले ही अंतिम संस्कार किया जा चुका था। परिजनों का कहना है कि बाबूलाल की मौत ठंड की वजह से हुई, वहीं तहसील प्रशासन ने स्वाभाविक मृत्यु होना बताया है।
विज्ञापन


वहीं बेलघाट ब्लॉक के सिंघौरा के प्राथमिक विद्यालय के पास मंगलवार की देर शाम पन्ना लाल (35) का शव मिला। बेलघाट का रहने वाला पन्ना लाल मजदूरी करता था। चर्चा है कि वह कई दिनों से घर से लापता था। गांव के लोगों का कहना है कि उसकी मौत की वजह शरीर पर कपड़े कम और गलन ज्यादा होना है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


ठंड की वजह से युवक ऑटो से गिरा 
ठंड लगने से एक युवक रामगढ़ताल चौकी के पास ऑटो से नीचे गिर गया। राहगीरों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान मुस्तफा निवासी चरयाव खास के तौर पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामगढ़ताल चौकी के पास अचानक एक युवक ऑटो से नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह कांपने लगा। आसपास के लोगों ने उसे कंबल ओढ़ाया और अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed