फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two laborers died due to roof collapse at Gorakhpur

गोरखपुर : छज्जा ढहने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Fri, 12 Apr 2019 06:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनहा/सल्टौआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनहा/सल्टौआ Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 12 Apr 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two laborers died due to roof collapse at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर

गोरखपुर की भानपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत छनवतिया में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक ढह गया। जिसके मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक को भर्ती करा दिया गया है। सूचना पर एसडीएम भानपुर, सीओ और सोनहा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर ढांढस बंधाया।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर छनवतिया के शब्बीर अहमद के निर्माणाधीन भवन की सटरिंग की जा रही थी। जहां अचानक छज्जा गिर गया। चीख पुकार शुरू हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए। सटरिंग के समय गांव के दो लोग बतौर मजदूर कार्य कर रहे थे जबकि एक रुधौली के थे। मलबे के अंदर गांव के ही मजदूर राजेश कुमार (29) वर्ष व रामू (18) फंसे थे जिनकी निकाले जाने तक मौत हो गई जबकि 58 वर्षीय परशुराम निवासी नेवादा थाना रूधौली गंभीर रूप से घायल हुए। 
विज्ञापन


आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मजदूरों के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम राजेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रूधौली शिव प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की और पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया। निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से दो मजदूरों के मौत के मामले में एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed