{"_id":"7051a824b9cabab94bfe74e113c48d2b","slug":"two-examinee-take-out-photocopy-of-omr-sheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अभ्यर्थी ओएमआर शीट की फोटो कॉपी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अभ्यर्थी ओएमआर शीट की फोटो कॉपी ले गए
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी परीक्षा में मंगलवार को दो सेंटरों से अभ्यर्थी ओएमआर शीट की फोटो कॉपी लेकर गायब हो गए। जांच में मिलान होने पर दोनों सेंटरों के प्रधानाचार्यों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का मानना है कि अभ्यर्थी गलती से फोटो कॉपी अपने साथ ले गया है।
जिले के 33 केंद्रों पर 24 हजार अभ्यर्थियों ने आज टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की परीक्षा दी। कोतवाली क्षेत्र के मारवाड़ इंटर कॉलेज में राम चंदर के पुत्र प्रशांत रमण का सेंटर था। उसका रोल नंबर 5221007751 तथा रजिस्ट्रेशन नंबर 520055801 है। टीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन ओएमआर शीट दी जातीं हैं। इसमें एक मूल ओएमआर शीट और उसकी दो फोटो कॉपी होती है। इसमें से मूल ओएमआर शीट और एक फोटो कॉपी जमा करनी होती है। तीसरी कॉपी अभ्यर्थी अपने साथ ले जाता है। प्रशांत ने मूल ओएमआर शीट तो जमा कर दी लेकिन इसके साथ ही जमा होने वाली एक फोटो कॉपी अपने साथ ले गया।
जांच के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य रामनाथ गुप्ता ने प्रशांत के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं रेलवे बालक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए अनुपम श्रीवास्तव ने भी मूल ओएमआर शीट जमा कर दी और दोनों फोटो कॉपी अपने साथ ले गया। रेलवे बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जांच के बाद मामला अभ्यर्थी की ओर से भूलवश कॉपी ले जाने का लग रहा है। युवक की तलाश की जा रही है।
- विजय राज सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली