{"_id":"5dca7cc18ebc3e5af933491d","slug":"two-died-in-maharajganj-road-accident-for-not-wearing-helmet-while-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत, बिना हेलमेट पहने चला रहे थे बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की मौत, बिना हेलमेट पहने चला रहे थे बाइक
Tue, 12 Nov 2019 03:04 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 12 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक विक्रम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा मार्ग के एमसी हॉस्पिटल के सामने सोमवार देर रात करीब 11 बजे वाहन की चपेट में आने के कारण जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि घटना के वक्त दोनों लोग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी किसी वाहन की चपेट में आ गई। बाइक सवार दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक चौक थाना क्षेत्र के गांव जगपुर उर्फ सलामत गढ़ निवासी अनिल (25) अपने साले विक्रम चौहान (30) के घर आए हुए थे। जहां से दोनों एक बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए विक्रम के मामा के घर महलगंज गए हुए थे।
विज्ञापन
काम पूरा कर देर रात मामा के घर खाना खाने के बाद जीजा व साले बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए लौटे। अभी वह फरेंदा मार्ग के केएमसी हॉस्पिटल के निकट पहुँचे ही थे, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
इस संबंध में सदर कोतवाल सर्वेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। वहीं दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।