फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two died in a truck and car accident on Vikramjot Four lane

गोरखपुर: अचानक ब्रेक लगने के कारण ट्रक में जा घुसी कार, दो की मौत

Mon, 26 Aug 2019 04:23 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 26 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Two died in a truck and car accident on Vikramjot Four lane
सांकेतिक तस्वीर

गोरखपुर के विक्रमजोत फोरलेन पर रविवार रात ट्रक से टकरा जाने के कारण एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पाताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतकों में से एक कलवारी मुस्तहकम निवासी बलवंत उर्फ रिंकू सिंह हैं और दूसरे अयोध्या के रहने वाले नवीन दुबे। दोनों दोस्त रात के करीब साढ़े दस बजे कार से अयोध्या जा रहे थे। विक्रमजोत में फोरलेन पर उनकी गाड़ी के आगे एक ट्रक चल रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक के अचानक ब्रेक ले ली, जिसके कारण तेज गति में चल रही कार पीछे से ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन


घटना में कार का अगल हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग गाड़ी की चेचिस में दोनों लोग दब गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत हरे कृष्ण उपाध्याय ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को किसी तरह बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य विक्रमजोत पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एनएचएआई टीम की मदद से पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवा कर फिर से यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed