फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two Died and ten people succumbed due lightning in Kushinagar

कुशीनगर में बिजली गिरने से दो की मौत, दस लोग झुलसे

Fri, 03 May 2019 08:18 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 03 May 2019 08:18 PM IST
सार

- भरपुरवा में बहन की मौत,भाई झुलसा
- सिंघापट्टी में बाप की मौत,बेटा झुलसा
- अलग- अलग जगह बिजली गिरने से झुलसे लोगों को परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
Two Died and ten people succumbed due lightning in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

कुशीनगर जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से चपेट में आए दो लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं दस लोग झुलस गए। घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। परिजन लोगों की मदद से आनन- फानन में झुलसे लोगों को निकट के अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के गुर्जहवा टोला निवासी इंद्रजीत की 25 वर्षीया बेटी भोली कुछ दिन पूर्व अपने ससुराल से लौटकर मायके आई थी। शुक्रवार की सबुह भोली और उसका भाई 15 वर्षीय संजय झोपडी में बैठे थे। उसी बीच झोपड़ी पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से बहन भोली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई संजय झुलस गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आस- पास के लोग जुट गए। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। लोगों की मुताबिक संजय का बायां हाथ झुलस गया है। लोगों ने पुलिस और तहसील प्रसाशन को घटना की सूचना दी। इसी तरह दूसरी घटना सिंघापट्टी गांव में घटी। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लगुनहार गांव के निवासी 55 वर्षीय हीरा खटिक पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघापट्टी गांव में अपने भाइयों के वहां रहकर सब्जी बेचते का धंधा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बारिश के समय वह और उनका 18 वर्षीय बेटा संगम झोपड़ी में खड़े थे। उसी बीच गिरी बिजली की चपेट में बाप- बेटे आ गए। जिससे मौके पर ही हीरा की मौत हो गई। जबकि बेटा झुलस गया। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर राजस्व विभाग के कानूनगों गजाधर प्रसाद और लेखपाल गांव में पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की। मृतक के छह बेटे है। जिसमें तीन बेटों की शादी हो चुकी है। जबकि 11 जून को बेटे छोटू की शादी होने वाली है। घटना से पीडित परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल था।

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लंगड़ी विशुनपुरा गांव में बिजली गिरने से चपेट में आए 30 वर्षीय विजय कुमार झुलस गए। जबकि उसी गांव की 28 वर्षीय सुमन देवी, 50 वर्षीय लोरिक और दो वर्षीय रागिनी भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। गंभीर रुप से झुलसे विजय को लोग सीएचसी तुर्कहा ले गए।

इसी तरह हनुमानगंज क्षेत्र के बुलहवा गांव के टोला पथलहवा में अपने बहन के घर आई हरिहरपुर गांव निवासी 16 वर्षीय निर्मला भी बिजली गिरने से चपेट में आकर झुलस गई। वहीं मौके पर मौजूद रिश्तेदार 18 वर्षीय कृष्णा भी झुलस गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमा गुप्ता व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यूएस नायक ने बताया कि दोनों मरीज मरीज खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार चल रहा है।

पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा क्षेत्र के गांव हरपुर बेलही निवासी 32 वर्षीय सिकेंद्र कुशवाहा पुत्र फौजदार कुशवाहा गांव के पश्चिम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। उसी दौरान बिजली गिरने से चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद परिजन और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। परिजन आनन- फानन में झुलसे युवक को सीएचसी फाजिलनगर ले गए,जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढी के दोकरी टोला निवासी 25 वर्षीय गुलबदन शुक्रवार को बारिश के दौरान घर जा रहे थे। उसी दौरान बिजली गिरने से चपेट में आ गए। घटना के बाद जुटे लोग घायल को नौरंगिया के एक निजी अस्पताल में ले गए।

कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द निवासी 30 वर्षीय संध्या पत्नी प्रमोद बिजली गिरने से चपेट मे आकर झुलस गई। घटना के बाद परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए और उपचार कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed