फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two children kidnapped

दो बच्चों का अपहरण, एक बरामद

Fri, 12 Feb 2016 01:31 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोला क्षेत्र में गुरुवार सुबह छह साल के दो बच्चों के अपहरण की सूचना से सनसनी फैल गई। घरवाले बच्चों की तलाश में सुबह से शाम तक परेशान रहे। रात आठ बजे एक बच्चा पास के गांव में मिल गया लेकिन बच्ची को कोई पता नहीं चला है। घरवालों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। गांव के लोगों ने गोला क्षेत्र के एक चौकीदार पर अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गोला और गोपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार बेवरी निवासी सुनील शर्मा का छह वर्षीय पुत्र श्याम और अपने मामा छेदी चौरसिया के यहां रहने वाली छह वर्षीय आंचल गुरुवार सुबह 11 बजे अचानक गायब हो गए। घरवाले दोनों बच्चों को खोजने में जुट गए। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रात आठ बजे सुनील को जानकारी मिली कि सूर्दापार गांव में एक बच्चा कहीं से आ गया है। सुनील गांव वालों के साथ सूर्दापार गांव पहुंच गए। यहां दिनेश नाम के एक व्यक्ति के यहां उनका श्याम रोते हुए मिला। गांव वालों ने बताया कि एक चौकीदार बच्चे को लेकर जा रहा था। बच्चा रो रहा था इसलिए उसे दिनेश के घर पर रखकर चौकीदार की फोटो खींच ली गई थी। सुनील बच्चे को लेकर घर चले आए। उधर आंचल का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। दोनों परिवारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed