फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two bike riders returning from immersion clashed with tractor-trolley one dead in maharajganj

यूपीः विसर्जन कर लौट रहे दो बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़े, एक की मौत, चार घायल

Tue, 29 Oct 2019 08:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders returning from immersion clashed with tractor-trolley one dead in maharajganj
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

निचलौल क्षेत्र के झुलनीपुर से लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे दो बाइक सवार अमड़ी पुल के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


मौके पर मचे चीख-पुकार के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ व थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दीl बाइक चालक हेलमेट नही पहना थाl
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी कन्हई (32), रुद्रौली निवासी धर्मवीर (19), रुद्रौली के टोला बेलवा निवासी राजेश (28), रुद्रौली के टोला अगया निवासी संतोष (28) तथा औराटार के टोला पकड़ियहवा निवासी जीतेंद्र (30) दो बाइक से झुलनीपुर से लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन कर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की रफ्जार तेज होने की वजह से रात साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर वे अमड़ी पुल के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कन्हई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेष अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 


मौके से गुजर रहे राहगीरों वे मौजूद लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी निचलौल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उनकी गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सतीश सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 

पुलिस उपाधीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed