फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two arrested and one escaped while running after firing on police

गोरखपुर: पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार, एक बच निकला

Sat, 05 Oct 2019 03:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 05 Oct 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Two arrested and one escaped while running after firing on police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संकट मोचन ढाबे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कौड़ीराम गजपुर तिराहे के पास तीन युवक लूट की फिराक में हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी मुखबीर की सूचना पर विश्वास करते हुए 2.30 बजे कौड़ी राम तिराहे पर पहुंचे और जीप खड़ी कर पैदल ही आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवकों को देख उन्होंने टॉर्च जलाया। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने खुद को बचाते हुए गोली चलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। पूछताछ व जमातलाशी के दौरान रहिमुल अली उर्फ राहुल के पास से एक बारह बोर का तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे बदमाश प्रदीप उर्फ बोनू के पास से 12 बोर के दो कारतूस, दो मोबाइल व 122 रुपये नगद मिले। तीसरा युवक नवनाथ निषाद पुलिस से भागने में सफल रहा। एसआई सुनील कांत शुक्ला की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धारा 307 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed