{"_id":"59089fb74f1c1b3651442f7c","slug":"try-to-suicide-in-district-woman-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा बहाली की मांग को लेकर आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा बहाली की मांग को लेकर आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में एक अपने उपर मिट्टी का तेल उड़ेलते हुए।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने से नाराज सफाई कर्मियों ने सोमवार सुबह अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में दो ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल आत्मदाह की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत करा वापस भेजा।
जिला महिला अस्पताल में सेवा प्रदाता फर्म अवनी परिधि की तरफ से 24 सफाई कर्मियों की तैनाती थी। अस्पताल प्रशासन ने अप्रैल माह से इनकी सेवा रोक दी। शासनादेश के आधार पर इनमें से 12 कर्मियों को एक साल का सेवा विस्तार अस्पताल प्रशासन ने मंजूर कर लिया। इसी बात से नाराज अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को सेवा बहाली की मांग लेकर जमकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि उनकी सेवा भी बहाल की जाए। प्रदर्शन कर सफाई कर्मियों ने सबसे पहले गेट बंद करने का प्रयास किया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे अस्पताल में घूमते रहे। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे दो कर्मचारियों ने शरीर पर मिट्टी का उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास करने लगे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

डीएम दफ्तर में किया प्रदर्शन
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों को समझा-बुझाकर भेजने के बाद वे डीएम दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान वे डीएम कक्ष में मिलने गए लेकिन वे मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट बीपी श्रीवास्तव को मामले के निपटारे की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन