{"_id":"044abb90d7076f1d25e6d9b31eea57b7","slug":"try-to-search-deleated-record-of-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के जरिए रिकॉर्ड वापसी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के जरिए रिकॉर्ड वापसी की कोशिश
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दफ्तर से गायब दस्तावेज को वापस लाने की कोशिश तेज कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने एक भरोसेमंद इंजीनियर को हार्डडिस्क दी है। उसके जरिए रिकॉर्ड वापसी का प्रयास हो रहा है। प्राचार्य की मानें तो इंजीनियर ने रिकॉर्ड वापसी का भरोसा दिया है।
मालूम हो कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दफ्तर में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कंप्यूटर में सेव किए गए थे। मगर ये दस्तावेज वहां से डिलीट कर दिए गए। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा की बैठक के तैयारी के लिए जब प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा ने रिकॉर्ड को ढूंढना शुरू किया तो सभी फाइलों के गायब होने की जानकारी मिली। ऑपरेटर ने बताया कि कंप्यूटर में सेव किए गए सभी रिकॉर्ड गायब हैं। यह सुनकर प्राचार्य के होश उड़ गए। उस वक्त तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं किया, मगर लखनऊ में हुई बैठक के दौरान इसकी जानकारी प्रमुख सचिव को दे दी।
फाइलों को ढूंढने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया, तब उसने सभी फाइलों को डिलीट किए जाने की बात बताई और ये भी बताया कि कुछ फोल्डर के नाम भी बदल दिए गए हैं। पांच साल के दस्तावेजों के अचानक गायब होने को प्रमुख सचिव ने भी गंभीरता से लिया है। प्राचार्य प्रो. राजीव मिश्रा ने बताया कि इंजीनियर को हार्ड डिस्क दे दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि गायब दस्तावेज वापस आ सकें।