{"_id":"588ca8e84f1c1b5c02cf7872","slug":"truibute-to-lala-lajpat-rai","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर-ए-पंजाब को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर-ए-पंजाब को याद किया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
लाला लाजपत राय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते राष्ट्रीय सेवा परिषद के लोग।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर शनिवार को शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई।
विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान, रहमतनगर, मानीराम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को प्राचार्य स्मिता दास ने संबोधित किया। कहा कि लाला लाजपत राय ने भारत को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अध्यक्षता प्रवक्ता प्रमेश सिंह ने की। संचालन प्रशिक्षु रविंद्र कुमार ने किया। संगोष्ठी में आशीष कुमार, शीतल, शुभांगी श्रीवास्तव, धर्मप्रकाश, पुष्पांजलि, सौरभ राज, हर्ष श्रीवास्तव ने भी विचार रखे।
पीएमएस एकेडमी रुस्तमपुर में हुए आयोजन में छात्र-छात्राओं ने लाला लाजपत राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ज्योत्सना पाठक ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन अंगद प्रसाद शुक्ल ने किया। उधर, शास्त्रीनगर कालोनी में विचार गोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। अध्यक्षता सुभाष चंद्र अकेला और संचालन राष्ट्रीय जनाधार पार्टी के शेषनाथ पांडेय ने किया। इस दौरान आशीष प्रिय गुप्ता, अरशद खान, मो. कलीम, विनीत मिश्र, विवेक गुप्ता, शशिबाला द्विवेदी, पलकिता अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा परिषद की ओर से शनिवार को शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की जयंती एसपीपीडी स्कूल में मनाई गई। मुख्य अतिथि बसपा नेता डॉ. अशोक श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय के संघर्षो से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम को ई. रंजीत कुमार, क्षितिज सिंह, आनंद सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अजय शंकर, अनिल मिश्र, मनीष चंद्र, प्रमोद सिंह, विजयपाल सिंह, योगेंद्र जायसवाल, नितिन श्रीवास्तव, एके सिंह, राजेश सिंह, प्रवीन सिंह, मानवेंद्र सिंह, रोहित और चंदन आदि मौजद रहे।