फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Truck overturned in Maharajgang Gorakhpur

गोरखपुर: शहर में बस स्टैंड के पास ट्रक पलटने पर सहमे लोग, चालक फरार

Sat, 28 Sep 2019 06:15 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 28 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned in Maharajgang Gorakhpur
ट्रक पलटा - फोटो : Amar Ujala

गोरखपुर के महाराजगंज शहर में कॉलेज रोड पर बस स्टेशन के सामने शनिवार को अनियंत्रित होकर गिट्टी लदा ट्रक चाय की दुकान पर पलट गया, जिससे दुकान पर चाय पी रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। लेकिन किसी के मरने की पुष्टी प्रशासन ने नहीं की है। शाम तक क्रेन से ट्रक को हटाने का कार्य जारी रहा। गिट्टी के निचे कुछ लोगों को दबे होने की आशंका जताई गई। गिट्टी हटाने का क्रम जारी है। वहीं घटना स्थल पर जुटी भीड़ को हटाने में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जिससे पांच लोगों को आंशिक रूप से चोट लग गई। शाम तक ट्रक को हटाया नहीं जा चुका था। इसके लिए दो क्रेन और जेसीवी लगाया गया था। 

विज्ञापन


शनिवार को बस स्टैंड के पास विभूति की चाय की दुकान के पास गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों के मुताबिक ट्रक तेज गति से आ रहा था। सामने की ओर आ रहे ट्रक को साइड देने के दौरान पलट गया।
विज्ञापन


लोगों की माने तो चाय की दुकान पर तीन-चार लोग थे। वहीं किनारे खड़े होकर चाय पी रहे विरजू निवासी सुखटियां की जान बच गई। विरजू पास में साइकिल खड़ी करके चाय का गिलास लेकर जैसे ही खड़े हुए वैसे ही अचानक ट्रक पलट गया। उनकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घायल विरजू को लोगों की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए जे जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद चीखपुकार मच गई। सभी लोग चाय की दुकान की ओर दौडे़। घटना शनिवार दोपहर बाद 1ः45 बजे की है। शाम 4.10 बजे तक ट्रक और गिट्टी को हटाया नहीं जा सका था। दुकान के सामने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिससे ट्रक और गिट्टी को हटाने में कर्मियों को परेशानी होने लगी।

इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाने का प्रयाय किया। लेकिन इस बीच करीब पांच लोगों को आंशिक रूप से चोट लग गई। मौके पर एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल, कोतवाल सर्वेश सिंह, नगर चौकी इंचार्ज नीरज राय समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। 

कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति घायल हुआ है। ट्रक और गिट्टी को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। गिट्टी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

कॉलेज रोड आवागमन रहा ठप

बस स्टेशन के सामने ट्रक पलटने के बाद ही कॉलेज रोड पर मऊपाकड़ चौराहा और सक्सेना चौक पर बैरिकेडिंग कर दिया गया जिससे कॉलेज रोड पर आवागमन ठप रहा। पुलिस कर्मी बैरिकेडिंग के पास तैनात रहे। इस बीच लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। नगर चौकी इंचार्ज नीरज राय ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग किया गया है। 

ट्रक का शीशा तोड़कर देखे लोग

घटना के बाद पलटे ट्रक का शीशा तोड़कर लोगों ने देखा। लेकिन अंदर कोई नहीं था। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक और खलासी दोनों घटना के बाद फरार हो गए। वहीं के दुकानदार विभूति का भी पता नहीं चल रहा है। गिट्टी में कितने लोग दबे हैं, इसकी पुष्टी नहीं हो पा रही है। 

ट्रक पलटते आदित्य ने देखा

करमहां गांव के रहने वाले आदित्य प्रताप सिंह ने बस स्टेशन के सामने ट्रक को पलटते हुए देखा। उन्होंने बताया कि स्टेशन के करीब चाय की दुकान से चाय पीकर सीएमओ कार्यालय जा रहा था। अभी बस स्टेशन के गेट के पास पहुंचा कि तेज आवाज हुई जिससे डर गया। पीछे देखा तो ट्रक चाय की दुकान पर पलट गया था। इसके बाद हो हल्ला होने लगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया। दो एंबुलेंस मौके पर लगा दिया गया। साथ ही जिला अस्पताल को अर्लट कर दिया गया।

करीब ढाई घंटे बाद हटा ट्रक

पलटे हुए ट्रक को हटाने के लिए दो क्रेन लगा था। साथ ही दो जेसीवी लगी रही। 1.45 बजे ट्रक पलटा और 4.30 बजे तक क्रेन से उसे हटाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन गिट्टी को हटाने में कर्मी जुटे रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed