फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trouble in prepartion of PM's rally

बारिश ने रैली की तैयारियों में डाला खलल

Mon, 18 Jul 2016 12:22 AM IST
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर।
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 18 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Trouble in prepartion of PM's rally
मोदी की रैली स्‍थल पर भरा पानी और सड़क बनाते मजदूर। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
फर्टिलाइजर कारखाना परिसर में 22 जुलाई को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियाें में बारिश ने खलल डाल दिया है। सैकड़ों की संख्या में लगे मजदूरों को बारिश के चलते काम बीच-बीच में रोकना पड़ रहा है। रैली स्थल पर पानी भरने से कीचड़ हो गया है। हालांकि मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं का कहना था कि रैली से पूर्व मैदान को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इसकी जिम्मेदारी गोरखपुर के एके और बस्ती के कमल टेंटहाउस को जिम्मेदारी दी गई है। सभा स्थल को 32 ब्लाकों में विभक्त किया गया है। हर ब्लाक में दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं को बैठने के लिए अलग व्यवस्था होगी। उनके लिए दो ब्लाक सुरक्षित रहेंगे। पांच हजार कुर्सिंयां सिर्फ महिलाओं के लिए रहेंगी। एक तरफ मंच बनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ मंच के पीछे शिलान्यास स्थल पर भी काम चल रहा है। शिलान्यास स्थल से लेकर मंच तक सोलिंग कराई जा रही है ताकि प्रधानमंत्री की फ्लीट में लगी गाड़ियों को घूमने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


मंच के पीछे होगा सेफ हाउस व पीएमओ
प्रधानमंत्री के सभा स्थल के लिए बने मंच के पीछे सेफ हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। वहां पर प्रधानमंत्री के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यदि प्रधानमंत्री मंच पर जाने से पहले थोड़ी देर रुकना चाहे तो वहां पर रुक सकते हैं। उसी के बगल में पीएमओ हाउस भी होगा, जहां केंद्र सरकार के प्रमुख अधिकारी और उनके मातहत मौजूद होंगे। इस कक्ष को संचार सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान सुखाने वाली मशीन भी आएगी
बारिश की वजह से मैदान में कई स्थानों पर पानी भर गया है। पंपसेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। मैदान के गड्ढों को भरने के काम में भी मजदूरों को लगाया गया है। रैली के समय यदि पानी बरस जाए तो मैदान सुखाने के लिए सुपर सॉपर मशीन मगाई जा रही है। पीएम की रैली की व्यवस्था देखने लखनऊ से आए कुमार अशोक पांडेय एवं भाजपा प्रवक्ता सत्येंद्र सिन्हा ने बताया कि रैली की तैयारी चल रही है। सभी बाधाओं को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed