{"_id":"5899e4a34f1c1b7e0b378d36","slug":"transgressing-in-mahewa-mandi-will-remove","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवा मंडी से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेवा मंडी से हटेगा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी निदेशक ने महेवा मंडी में फैले अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को वह परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वहां फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर वह काफी खफा नजर आएं। हालांकि इस दौरान राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने अधिकारियों की तारीफ भी की।
मंगलवार को मंडी निदेशक राज शेखर ने सर्किट हाउस में गोरखपुर और आजमगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की। महेवा मंडी के अधिकारियों द्वारा करीब 96 प्रतिशत राजस्व वसूली पर उन्होंने संतोष जताया। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी परिसर में गंदगी का अंबार होने, नालियों की खराब स्थिति, जगह-जगह मेन होल खुले होने पर नाराजगी जताई और निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया कि मंडी के लिए करीब 3.90 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद राशि जारी कर दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता हाकिम सिंह, उप निदेशक केके सिंह, मंडी सचिव सुभाष यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मंडी विस्तार के लिए व्यापारियों ने दिया ज्ञापन
पूर्वांचल सब्जी फल थोक विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ला के नेतृत्व में फल एवं सब्जी मंडी के व्यापारियों ने मंडी निदेशक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि जब मंडी की स्थापना हुई थी, तब मात्र 200 व्यापारी थे। अब यह संख्या 600 हो गई है। जगह छोटी होने के कारण अब सब्जी व्यापारियों को गल्ला मंडी में व्यापार करना पड़ रहा है। मंडी विस्तार के लिए वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाइवे पर जमीन की पैमाइश भी हो चुकी है। इसके बाद भी विस्तार नहीं हो रहा है। ऐसे में जल्द मंडी का विस्तार किया जाए और विस्तार होने तक दुकानों की मरम्मत और ऊपर दुकान बनाने की मांग की गई।