{"_id":"5da378a08ebc3e014a68a337","slug":"train-route-has-been-changed-gorakhpur-city-news-gkp3253566136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बदलेगा गोरखधाम व बिहार संपर्क क्रांति का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बदलेगा गोरखधाम व बिहार संपर्क क्रांति का रास्ता
विज्ञापन
आज से बदलेगा गोरखधाम और बिहार संपर्क क्रांति का रास्ता
गोरखपुर। गोरखपुर से हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस और दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का रास्ता सोमवार से बदल जाएगा। दोनों ट्रेनें अब बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-आलमनगर-रोजा के रास्ते चलाई जाएंगी। जबकि रविवार से कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस इसी रास्ते रवाना की गई।
रेल प्रशासन ने बुढवल-सीतापुर-रोजा खंड चलाई जा रही इन ट्रेनों का रास्ता बदल दिया है। कटिहार से 13 अक्तूबर से चली 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस को बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-आलमनगर-रोजा के रास्ते चलाया गया। 14 अक्तूबर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस भी बदले रास्ते चलेगी। इसी तरह गोरखपुर से 14 अक्तूबर से 12555 गोरखपुर से गोरखधाम एक्सप्रेस और हिसार से 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस, दरभंगा से 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एवं नई दिल्ली से 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोजा-आलमनगर-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी ।