फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train licker

साहब बताएं कि ट्रेन में कितनी शराब ले जा सकते हैं

Thu, 01 Aug 2019 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
train licker
हमें बताएं, ट्रेन में कितनी बोतल ले जा सकते हैं शराब
विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रेन में सफर के दौरान एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश जाने में कितनी बोतल शराब साथ में ले जा सकते हैं। साथ में बिल जरूरी है या नहीं। दिल्ली के कृष्णा नगर कालोनी निवारी रवि कुमार द्वारा आरटीआई के जरिए मांगी इस सूचना का जवाब देने में रेल अफसरों को पसीना छूट रहा है। दो दिन की माथापच्ची के बाद अफसरों ने पाया है कि ऐसी कोई गाइड लाइन नहीं है। अब उन्हें सूझ नहंी रहा है कि जवाब में क्या लिखें।
रवि कुमार ने 31 मई को यह सूचना रेलवे से मांगी है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पहले इसे आरपीएफ के पास भेजा। लेकिन जब कोई नियम नहीं मिला तो आरपीएफ ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद इसे वाणिज्य विभाग के पास भेजा गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस पर नियमों की पड़ताल की, लेकिन सही जवाब नहीं खोज पाए। बुधवार को प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने सभी अधिकारियों को बुलाकर विचार विमर्श किया। नियम में यह पाया गया कि एक यात्री अपने साथ 35 किलो लगेज ले जा सकता है। नशा व विस्फोटक सामग्री ही साथ ले जाने पर पाबंदी है। शराब को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं है। अलबत्ता शराब को लेकर यह दिशा निर्देश है कि अगर किसी यात्री के पास शराब की खुली बोतल मिलती है तो शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर आरपीएफ चालान कर सकती है। लेकिन, बोतल बंद है तो कार्रवाई नहीं करेगी। बोतल की संख्या कितनी होगी, इस पर कोई नियम फिलहाल नहीं है। नियम में यह भी है कि अगर ट्रेन एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाती है तो टैक्स चोरी का मामला बन सकता है। आरपीएफ पकड़ कर जीआरपी को सौंपेगी और फिर आबकारी विभाग को सौंपेगी। लेकिन एक ही राज्य में ट्रेन जाती है तो कोई कार्रवाई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

ट्रेन में मैंने सेना के जवानों को शराब ले जाते और पीते देखा तो मुझे लगा कि ऐसी सूचना सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि यात्री सजग रहें। उन्होंने बताया कि रेलवे का एक पत्र मिला है कि एक महीने में उन्हें सूचना दी जाएगी। रवि कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed