फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train

सफर से पहले जान लें ट्रेनों का हाल

Thu, 03 Oct 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
train
सफर से पहले जान लें ट्रेनों का हाल
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के बलिया-बांसडीह स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत के कारण कुछ ट्रेनें निश्चित समय के लिए निरस्त की गई हैं और कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
तीन और चार अक्तूबर को 55018 मऊ-छपरा सवारी गाड़ी, 55017 छपरा-मऊ एक्सप्रेस, 55131 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, 55132 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी, 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस,15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। वहीं, तीन अक्तूबर को 55075 सीवान-गोरखपुर, 55076 गोरखपुर-सीवान, 55122 मऊ-भटनी, 55123 भटनी-वाराणसी सिटी, और 55150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

इन गाड़ियों का होगा शार्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिनेशन
तीन और चार अक्तूबर को 55014 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी बलिया में टर्मिनेट होगी जबकि 55013 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया से चलाई जाएगी। 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस बलिया में टर्मिनेट होगी जबकि तीन और चार अक्तूबर को 15053 छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस बलिया से चलाई जाएगी । दो अक्तूबर को 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस छपरा में टर्मिनेट की गई जबकि तीन अक्तूबर को 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले हुए रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
दो और तीन अक्तूबर को 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा-भटनी-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। दो अक्तूबर को 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस छपरा-भटनी के रास्ते, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते, 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई गई। तीन अक्तूबर को 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते, 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस औड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।

ये ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी
वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी स्टेशन के मध्य रेल पथ मरम्मत के कारण तीन अक्तूबर को 55126 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी, 55127 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी, 55128 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह, 55129 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। लिंक रेक उपलब्ध न होने के कारण तीन अक्तूबर को 55119 गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी । चार अक्तूबर को 55141/55142 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। तीन अक्तूबर को 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed