फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic will be diverted today and tomorrow

आज शाम से बदल जाएगी यातायात व्यवस्था

Sat, 25 Mar 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Mar 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted today and tomorrow
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी के पहली बार गृह जनपद आगमन को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। शनिवार को शाम पांच बजे से रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तक यह डायवर्जन लागू रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग के इंतजाम भी किए गए हैं। शुक्रवार को सीएम के प्रस्तावित रूट पर प्रशासन और पुलिस अफसरों ने मार्च किया।
विज्ञापन


शनिवार को शाम पांच बजे से इन रास्तों से शहर में आएंगे वाहन
0 कुशीनगर की ओर से आने वाले वाहन जगदीशपुर-कोनी मोड़ से फोरलेन होकर
0 देवरिया से आने वाले सभी वाहन खोराबार बाईपास से फोरलेन होकर
0 देवरिया बाईपास होते हुए सभी वाहनों को बेतियाहाता, रुस्तमपुर की ओर भेजा जाएगा
0 बेतियाहाता चौराहे से हनुमान मंदिर, कैंट चौराहा
0 टाउनहाल तिराहा-घोष कंपनी, शास्त्री चौराहे से भी रूट का डायवर्जन किया जाएगा

शाम छह बजे इन रास्तों से जाएंगे वाहन
0 विजय चौक से होते हुए खोवामंडी गली से
0 असुरन चौराहे से कौआबाग
0 दोपहर 3:30 बजे जीएम तिराहा-गोलघर, इंदिरा बाल विहार-हरिओम नगर
0 शाम 5 बजे से यूनिवर्सिटी गेट तिराहे से सीएस चौराहा
0 शाम 6:30 बजे होटल मालिकन तिराहा-स्टैंड तिराहा से कार्मल रोड
0 शाम 6:30 बजे गोयल गली, तिवारीहाता से विजय चौक
0 शाम साढ़े छह बजे कौड़िहवा तिराहा, बरगदवां तिराहा से नकहा रेलवे क्रासिंग

यहां बनाई गई है पार्किंग 
0 सहजनवां, बड़हलगंज, नौसढ़ की ओर से आने वाले वाहन टाउनहाल, कचहरी क्लब होते हुए सेंट एंड्रयूज कॉलेज में पार्क होंगे
0 देवरिया, कुशीनगर से आने वाले वाहन गोरखपुर क्लब मैदान, कार्मस फैकल्टी, डीवीएन पीजी कॉलेज में पार्क होंगे
0 फरेंदा, महराजगंज की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जाएगी

रविवार को यहां होगी पार्किंग 
0 एमपी पॉलीटेक्निक ग्राउंड
0 इंडस्ट्रियल एरिया के रोड पर
0 आनंद लोक अस्पताल के पास स्थित मैदान में 

रविवार को दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन
0 बरगदवां, कौड़िहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर 
0 हुमायूंपुर चौराहा से गोरखनाथ मंदिर
0 गंगेज चौराहा से हुमायूंपुर चौराहा
0 धर्मशाला बाजार तिराहा से गंगेज तिराहा, सूरजकुंड से दुर्गाबाड़ी तिराहा

बीजेपी दफ्तर जाने वालों के वाहन यहां होंगे पार्क
0 जूनियर इंस्ट्टीयूट के आरपीएफ ग्राउंड
0 बेनीगंज पुलिस चौकी के सामने डीबी इंटर कॉलेज के मैदान में
0 भाजपा कार्यालय के पास खाली पड़े प्लाट में पार्किंग का इंतजाम होगा

रविवार को पौने चार से साढ़े पांच इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
0 सूरजकुंड तिराहा/रामलीला मैदान तिराहा से दुर्गाबाड़ी 
0 हुमायूंपुर  चौराहा से अलीनगर, गंगेज चौराहा
0 अलीनगर चौराहा, जेपी अस्पताल गली से जटाशंकर तिराहा
0 काली मंदिर, गोरखनाथ मंदिर से धर्मशाला तिराहा
0 विजय चौक से गोयल गली तिवारी हाता
0 मालकिन होटल तिराहा से ट्रैफिक कार्यालय तिराहा
0 काली मंदिर से पुलिस लाइंस
0 सिटी माल, होटल पार्क रेजेंसी तिराहे से कार्मल रोड और रोडवेज पुलिस पिकेट तिराहा
0 पांडेय पेट्रोल पंप तिराहा/होटल पार्क रेजीडेंसी तिराहा से सीएस चौराहा
0 आरटीओ कार्यालय तिराहा, आयकर तिराहा से यूनिवर्सिटी गेट
0 कैंट चौराहा से अंबेडकर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा
0 मोहद्दीपुर रोड, रामगढ़ताल रोड से होकर पैडलेगंज चौराहा
0 रुस्तमपुर चौराहा, तारामंडल रोड से अमर उजाला तिराहा, जीडीए की ओर

रविवार को शाम 5:15 से छह बजे तक इस रूट पर वाहन नहीं चलेंगे
0 रुस्तमपुर चौराहा, तारामंडल रोड
0 रामगढ़ताल, छात्रसंघ चौराहा से पैडलेगंज चौराहा
0 सीएस चौराहा, पांडेय पेट्रोल पंप तिराहा, चार फाटक फ्लाईओवर से मोहद्दीपुर तिराहा
0 कूड़ाघाट तिराहा, आरकेबीके, नहर पुलिया से मोहद्दीपुर-कूड़ाघाट
0 इंजीनियरिंग कॉलेज, कूड़ाघाट, जीआरडी कालोनी, कोनी फोरलेन से एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed